Holi 2026 Celebration: राहा के साथ रंगों में डूबे रणबीर कपूर, नेहा धूपिया ने सोहा अली खान संग मनाया त्योहार

मुंबई
मुंबई में आज यानी 3 मार्च को मनाया जा रहा है। स्टार्स होली के रंग में पूरी तरह से रंगे नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर से लेकर सोहा अली खान, नेहा धूपिया ने अपने बच्चों संग होली मनाई। स्टार्स के होली सेलिब्रेशन के वीडियोज भी सामने आने शुरू हो गए हैं। इस वक्त पूरे देश में हर कोई होली के खुमार में है। ऐसे में भला बॉलीवुड स्टार्स कहां पीछे रहने वाले हैं। एक तरफ जहां कई शहरों में होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। वहीं, मुंबई में आज यानी 3 मार्च को मनाया जा रहा है। स्टार्स होली के रंग में पूरी तरह से रंगे नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर से लेकर सोहा अली खान, नेहा धूपिया ने अपने बच्चों संग होली मनाई। स्टार्स के होली सेलिब्रेशन के वीडियोज भी सामने आने शुरू हो गए हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

पापा संग राहा ने खेली होली
रणबीर कपूर को अक्सर उनकी बेटी राहा संग क्वालिटी टाइम एंजॉय करते देखा जाता है। ऐसे में होली पर रणबीर राहा संग रंग कैसे न खेलते। रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दोस्तों के साथ सड़क पर रंग खेलते दिखे। इसके बाद वीडियो में रणबीर अपने घर के अंदर जाते नजर आए। रणबीर ने बेटी राहा के साथ होली खेली। यही नहीं, पापाराजी को देख रणबीर ने उनकी ओर हाथ हिलाया और फिर उनसे हाथ मिलाने के लिए भी रुके। इस वीडियो में रणबीर की गोद में राहा भी नजर आ रही है।

नेहा धूपिया ने सोहा संग मनाई होली
होली सेलिब्रेशन का एक और वीडियो सामने आया है। सोहा अली खान और नेहा धूपिया ने एक साथ होली मनाई। इस दौरान वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोहा अपनी बेटी इनाया को रंग लगाती हैं। इसके बाद नेहा भी बच्चों संग रंग देखती दिखाई देती हैं। साथ में अंगद बेदी और कुणाल खेमू भी थे। वहीं, कई टीवी स्टार्स भी होली के रंगें नजर आए। इनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

राम बन पर्दे पर छाएंगे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण पार्ट 1' में बिजी हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इस पौराणिक महाकाव्य बेस्ड फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। ये फिल्म दिवाली 2026 को रिलीज होने वाली है। मूवी में साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आएंगी, वहीं यश रावण का किरदार निभाने जा रहे हैं। रामायण में सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में नजर आएंगे और खबर है कि एआर रहमान ने इसमें संगीत दिया है।

इन फिल्मों के साथ भी मचाएंगे धमाल
रामायण के अलावा, रणबीर की संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इस मूवी में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं। रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्मों में 'एनिमल' की सीक्वल 'एनिमल पार्क' और 'ब्रह्मास्त्र 2' जैसी फिल्में भी शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *